Print

पार्टी ने आपको बहुत कुछ दिया, अब कर्ज उतारने का समय़:सोनिया गांधी

Written by कार्यालय,बैस्ट रिपोर्टर न्यूज,जयपुर। समाचार डेस्क प्रभारी—2-पी.सी.योगी on . Posted in ताजा खबर

बैस्ट रिपोर्टर न्यूज,उदयपुर।लेकसिटी में चल रहे कांग्रेस के तीन दिवसीय नव संकल्प चिंतन शिविर में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी ने अपनी पार्टी नेताओं को एक बड़ी सलाह देते हुए पार्टी नेताओ से कहा कि संगठन ने आपको बहुत कुछ दिया है और अब समय आ गया है कि अब पार्टी का कर्जा उतारा जाए। सोनिया ने कांग्रेस के बड़े नेताओं को अपनी महत्वकांक्षा का त्याग करके पार्टी हित में काम करने की नसीहत दी है। गांधी ने ऐसा समय आया है कि हमें संगठन हितों के अधीन काम करना होगा।

इस मौके पर प्रदेश सरकार के मुखिया अशोक गहलोत ने कहा कि हम अपने कामों की अच्छी मार्केटिंग नहं कर पाए। कांग्रेस चिंतन शिविर में आई कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी ने ताज अरावली होटल में देश भर से आए नेताओं को अपने स्वागत भाषण की शुरूआत में ही नसीहत दे डाली। सोनिया ने कहा- हमें मिली विफलताओं से हम बेखबर नहीं हैं। संघर्ष और कठिनाइयों से हमे देश के लिए बहुत कुछ करना है। लोगों की उम्मीदों से हम अनजान नहीं है। हमें यह प्रण लेने इक हुए हैं, हम देश की राजनीति में अपनी पार्टी को उसी भूमिका में लाएंगे जो सदैव निभाई है, जिस भूमिका की उम्मीद इस बिगड़ते समय में देश की जनता करती है। हम आत्मनिरीक्षण कर रहे हैं। यह तय करें कि यहां से निकलें तो एक नए आत्मविश्वास और कमिटमेंट से प्रेरित होकर निकलेंगे। गांधी ने कहा कि सबसे आग्रह है कि खुलकर अपने विचार रखें, मगर बाहर एक ही संदेश जाना चाहिए संगठन की मजूबती, मजबूत निश्चय और एकता का ।

हमे सुधारों की सख्त जरूरत है

अपने स्वागत उद्बोधन में सोनिया गांधी ने कहा आज पार्टी के सामने असाधारण परिस्थितियां हैं। असाधारण परिस्थितियों का मुकाबला असाधारण तरीके से करना होगा। हर संगठन को जीवित रहने और बढऩे के लिए भी अपने अंदर पैनापन लाना होता है। हमें सुधारों की सख्त जरूरत है। हमें रणनीतिक बदलाव, ढांचागत सुधार और रोजाना काम करने के तरीके में बदलाव सबसे बुनियादी जरूरी मुद्दा है। हमारा उत्थान सामूहिक प्रयासों से ही हो पाएगा। ये प्रयास आगे टाले नहीं जा सकते। न आगे जा सकते हैं, न टाले जा सकते हैं यह प्रभावशाली कदम होगा।

भाजपा देश में अल्पसंख्यकों को डरा रही

सोनिया गांधी ने भाजपा और केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केन्द्र सरकार और भाजपा शासित सरकारों द्वारा देश में डर और असुरक्षा का माहौल बना रही है। अल्पसंख्यकों को डराया जा रहा है। धर्म के नाम पर पॉलराइजेशन किया जा रहा है। अल्पसंख्यक हमारे देश में बराबर के नागरिक हैं। यह हमारी विविधता में एकता में हमारी पहचान रही है।

राजनीतिक ऐजेन्सियों को हो रहा दुरूपयोग

सोनिया गांधी ने कहा भाजपा द्वारा आज राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाया जा रहा है, जांच एजेंसियों का दुरूपयोग किया जा रहा है। इतिहास को बदलकर फिर से लिखने की कोशिश की जा रही है। जिसमें देश के लिए सर्वस्व त्याग करने वालों कोक योजनाबद्ध तरीके से कम करके दिखाने का प्रयास हो रहा है।

गांधी के हत्यारों का महिमा मंडन कर रहे

सोनिया गांधी ने कहा कि भाजपा द्वारा महात्मा गांधी के हत्यारे का महिमामंडन किया जा रहा है और गांधी के सिद्धांतों को मिटा रहे हैं। उन्होंने कहा देश के पुराने मूल्यों को खत्म किया जा रहा है। दलित आदिवासी और महिलाओं में असुरक्षा का माहौल है। देश में डर का माहौल बनाया जा रहा है। देश में लोगों को लड़ाने का भाजपा लगातार प्रयास कर रही है।