Print

डॉ.पी.हेमन्थ को मिला आचार्य पुरस्कार

Written by कार्यालय,बैस्ट रिपोर्टर न्यूज,जयपुर। समाचार डेस्क प्रभारी—4 on . Posted in चिकित्सा एवं स्वास्थ्य समाचार

बैस्ट रिपोर्टर न्यूज,जयपुर। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर के शल्य चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.पी हेमन्थ को आयुर्वेदिक शल्य चिकित्सा के प्रति अपने बहुमूल्य योगदान के लिए केंद्रीय भारतीय चिकित्सा परिषद्,आयुष मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। डॉ. हेमन्थ को यह सम्मान गांधीनगर गुजरात में 30 सितम्बर 2017 को आयोजित राष्ट्रीय आयुर्वेदिक शिखर सम्मेलन के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी, परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण मंत्री शंकर चौधरी एवं केन्द्रीय भारतीय चिकित्सा परिषद् के अध्यक्ष डॉ.वनिता आर मुरलीकुमार की उपस्थिति में दिया गया। उल्लेखनीय है कि डॉ.पी हेमन्थ ने आयुर्वेदिक शल्य कर्म को लोकप्रिय बनाया और आयुर्वेदिक छात्रों को शल्य कर्म का प्रशिक्षण भी दिया है, उन्होने राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर 70 से अधिक अनुसंधान लेख प्रकाशित किए हैं तथा 20 हजार से अधिक शल्य कर्म एवं अनुशस्त्र कर्म किये हैं। डॉ. पी हेमन्थ ने 200 से अधिक राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय सम्मेलनों में विशेष व्यक्ति के रूप में भाग लिया है। उन्होने 60 से अधिक पी.जी. एवं पीए.डी. अध्येताओं को निर्देशित किया है। केन्द्रीय भारतीय चिकित्सा परिषद् ने आयुर्वेदिक शल्यकर्म,अनुसंधान,स्वास्थ्य सेवा एवं लोक सेवा के क्षेत्र में इनके योगदान के लिए ही आचार्य जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार के  लिए डॉ. पी हेमन्थ को चुना है।