Print

कुशलगढ़ एसडीएम मीणा की संदेहास्पद मृत्यु की जाँच सी.बी.आई. को सौपी जाये : डॉ करण सिह यादव

Written by कार्यालय,बैस्ट रिपोर्टर न्यूज,जयपुर। समाचार डेस्क प्रभारी—4 on . Posted in 3-बांसवाड़ा

कुशलगढ़ एसडीएम मीणा की संदेहास्पद मृत्यु की जाँच सी.बी.आई. को सौपी जाये : डॉ करण सिह यादव

 बैस्ट रिपोर्टर न्यूज,जयपुर। अलवर के पूर्व सांसद डॉ करण सिंह यादव ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पत्र लिखकर मांग की है कि कुशलगढ़ (बांसवाड़ा) एस.डी.एम. रामेश्वर लाल मीणा की संदेहास्पद मृत्यु की जाँच सी.बी.आई. को सौंपी जाए। यादव ने कहा कि जिन परिस्थितियों में रामेश्वर लाल मीणा की शव प्राप्त हुआ है उससे लोगों के दिमाग में अनेक प्रश्न उठ रहे हैं। देखने मे मीणा की मृत्यु बाढ़ में बहने से होना बताया जा रहा है परन्तु शव का वस्त्रहीन स्थिति में मिलना तथा शरीर पर मौजूद चोटों के निशान उनकी हत्या की संभावनाओं की ओर इशारा कर रहा है। मीणा के पुत्र ने भी अपने पिता की हत्या की बात कही है। यादव ने कहा कि रामेश्वर दयाल मीणा एक कुशल प्रशासक थे अत: उनकी मांग है कि इस मामले की जाँच सी.बी.आई. से करवाई जाये। उल्लेखनीय है कि अलवर जिले की राजगढ़ तहसील निवासी रामेश्वर लाल मीणा कुशलगढ (बांसवाड़ा) में एस.डी.एम. के रूप में कार्यरत थे तथा शुक्रवार 14 जुलाई को प्रात: उनकी मृत्यु बाढ़ में बह जाने से होना बताया गया था। घटना के लगभग 55 घंटे बाद उनका शव वस्त्रहीन अवस्थ