Print

अगर आपके पास है भारतीय पासपोर्ट तो बिना वीजा के घूमिए ये 58 देश

Written by स्वत्वाधिकारी,बैस्ट रिपोर्टर न्यूज,जयपुर on . Posted in बैस्ट रिपोर्टर एक्सक्लूसिव

हर भारतीय की चाहत होती है विदेश घूमने की, लेकिन वीजा अनुमति की चिंता अक्सर इसमें बाधा बन जाती है। अगर आप भारतीय पासपोर्ट धारक हैं तो आप 58 देशों की यात्रा बिना वीजा (या वीजा ऑन अरावइल ) से कर सकते हैं। भारत पासपोर्ट पावर रैंकिंग में 59वां स्थान रखता है। इस कारण सभी भारतीय पासपोर्ट धारक 58 देशों की यात्रा वीजा के बिना या आगमन वीजा के साथ कर सकते हैं।  किसी भी देश की पासपोर्ट पावर रैंकिंग मूल रूप से उन देशों की संख्या पर आधारित होती है जो आपको वीजा (जिस देश के आप नागरिक है उसे मिलाकर) के बिना यात्रा करने की अनुमति देती है। 

                                            जानिए कौन से हैं वो 58 देश

 संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम जैसे देश इस सूची में पहला स्थान रखते हैं। यह पासपोर्ट पावर सूची 'वैश्विक वित्तीय सलाहकार फर्म आर्टन कैपिटल' द्वारा तैयार की जाती है। 

सूची के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम 147 के 'वीज़ा फ्री स्कोर' के साथ शीर्ष पर हैं। इसलिए इन देशों के पासपोर्ट धारक वीजा के बिना 147 देशों की यात्रा कर सकते हैं। लेकिन अगर आपके पास भारतीय पासपोर्ट है तो आप बिना वीजा के इन 58 देशों की यात्रा कर सकते हैं...
  1. भूटान
  2. हांग कांग 
  3. इक्वेडोर
  4. साउथ कोरिया
  5. मकाउ
  6. नेपाल
  7. अंटार्कटिका
  8. सेशेल्स
  9. मैसेडोनिया
  10. स्वालबार्ड
  11. डोमिनिका
  12. ग्रेनेडा
  13. हैती
  14. जमैका
  15. मोंटेसेराट
  16. सेंट किट्स और नेविस
  17. सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस
  18. त्रिनिदाद और टोबैगो
  19. तुर्क एंड केकोस द्वीप समूह
  20. ब्रिटिश वर्जिन आइसलैण्ड्स
  21. एल साल्वाडोर
  22. तुवालु
  23. कुक द्वीपसमूह
  24. फ़िजी
  25. माइक्रोनेशिया
  26. नियू
  27. समोआ
  28. वानुअतु
  29. कंबोडिया
  30. इंडोनेशिया
  31. लाओस
  32. थाईलैंड
  33. तिमोर लेस्टे
  34. इराक (बसरा)
  35. जॉर्डन
  36. कोमोरोस द्वीप समूह
  37. मालदीव
  38. मॉरीशस
  39. केप वर्दे
  40. जिबूती
  41. इथियोपिया
  42. गाम्बिया
  43. गिनी-बिसाऊ
  44. केन्या
  45. मेडागास्कर
  46. मोजाम्बिक
  47. साओ टोम और प्रिंसिपे
  48. तंजानिया
  49. टोगो 
  50. युगांडा
  51. जॉर्जिया
  52. तजाकिस्तान
  53. सेंट लूसिया
  54. निकारागुआ
  55. बोलीविया
  56. गुयाना या गयाना
  57. नाउरू
  58. पलाऊ