Print

महिलाओं के रंगोत्सव में 16 महिलाओं का हुआ सम्मान

Written by कार्यालय,बैस्ट रिपोर्टर न्यूज,जयपुर। समाचार डेस्क प्रभारी—2-पी.सी.योगी on . Posted in सामाजिक,सांस्कृतिक,धार्मिक समाचार

बैस्ट रिपोर्टर न्यूज,जयपुर(रिपोर्ट:आशा पटेल)। कलानेरी आर्ट गैलरी परिसर में शनिवार को नारी शक्ति को समर्पित चार दिवसीय ‘मिताली बांड ऑफ लव’ समारोह के दूसरे दिन नारी शक्ति को समर्पित दो खास कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलानेरी के डायरेक्टर सौम्या विजय शर्मा और सेव अवर सिटी की चेयरमैन अनु सोगानी ने बताया कि इसके तहत पहला कार्यक्रम ‘चितेरा’ नाम से आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश की अनेक महिला चित्रकारों ने जेन्डर एक्विटी, नारी सशक्तिकरण और भारत की उभरती महिला प्रतिभा विषय पर पेन्टिंग्स का निर्माण किया। इसी दिन परिसर में दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 16 महिलाओं का सम्मान भी किया जाएगा।

इन महिलाओं का हुआ सम्मान

महिला सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि आकाशवाणी, जयपुर की कार्यक्रम प्रमुख रेशमा खान और विशिष्ट अतिथि फ्लोरेंट ग्रुप की श्रेनिक चौपड़ा ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 16 मलिलाओं का सम्मान किया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा हिंगोनिया, सौंदर्य विशेषज्ञ कुलसुम मलिक, बाल कानून विशेषज्ञ शेफाली शर्मा, ध्रुवपद गायिका डॉ. गायित्री शर्मा, कला गुरू डॉ. ममता रोकणा, मूर्तिकार सुमन गौड़, बेंबू कला विशेशज्ञ सलोनी सचेती, लोक कला विशेषज्ञ और रंगकर्मी अनिता प्रधान, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. अपर्णा मक्कड़, डॉ. ज्योति, नीता, भारती, रामेश्वरी, सरोज, अरूणा और डॉ. रजनी।

‘शाम सुहानी’ में होंगे लोक गायन, वादन और नृत्य

समारोह के तहत 7 मार्च को दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक ‘शाम सुहानी’ नामक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें महिलाओं द्वारा लोक गायन, वादन और नृत्य के कार्यक्रम पेश किए जाएंगे।